वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने भारत सरकार को ₹12,207.25 करोड़ का अंतिम लाभांश दिया। गुरुवार को एलआईसी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक आर. दोरईस्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक सौंपा। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ₹2,853 करोड़ और न्यू इंडिया एश्योरेंस ने ₹211 करोड़ का लाभांश सरकार को दिया।