LIC हाउसिंग कंपनी का मुनाफा ₹1349 करोड़ बढ़ा, फिर भी 1 साल से निवेशकों को रुला रहा है शेयर!
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में ₹1,349 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की इसी अवधि से 1.6% की मामूली बढ़त है। इस दौरान कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई (NII) भी 3.3% बढ़कर ₹2,048 करोड़ हो गई। गौरतलब है, कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 6.18% गिर चुका है।