LKP फाइनेंस ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का एलान किया है लेकिन इसके लिए अब तक रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार, ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 402.01% चढ़ा है।