LOC पर मौजूद गांव 'सिमरी' में सेना ने पहुंचाई बिजली, यहां है देश का 'पहला मतदान केंद्र'
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर मौजूद 'सिमरी' गांव में भारतीय सेना ने असीम फाउंडेशन के साथ मिलकर सोलर पावर के ज़रिए बिजली और एलपीजी की सुविधा पहुंचाई है। वहीं, दावा किया जाता है कि इस गांव में देश का पहला मतदान केंद्र (बूथ नंबर 1) है। बकौल रिपोर्ट्स, गांव का आधा हिस्सा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आता है।