अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ ज़िलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन्स मंडराते देखे गए। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने ड्रोन की गतिविधि को देखते ही मध्यम और हल्की मशीनगनों से गोलीबारी की।