LPG के बाद क्या आटा-चावल की होगी किल्लत? सरकार ने बताया कितना है स्टॉक
मिडल ईस्ट युद्ध और LPG संकट के बीच खाद्यान्न की किल्लत की चिंताओं पर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार के मुताबिक, देश के पास निर्धारित मानकों से 3-गुना ज़्यादा अनाज का भंडार है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 380 लाख मीट्रिक टन चावल यानी कुल 602 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध है।