LPG को लेकर भारत का बड़ा दांव, अब इस देश से दोगुनी आएगी रसोई गैस
भारत सरकार अब रसोई गैस LPG की सप्लाई को और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की सरकारी तेल कंपनियां अब अमेरिका से एलपीजी की खरीद को मौजूदा स्तर से लगभग दोगुना करने की तैयारी में हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इसका मुख्य उद्देश्य खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करना है।