LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जयपुर-अजमेर हाईवे पर लगी आग, लगातार हुए कई धमाके
जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। फिलहाल हाईवे बंद कर दिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है। धमाकों की आवाज़ करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।