LPG संकट से इंडक्शन स्टोव की 20 गुना तक बढ़ी मांग, कंपनियों के शेयर 14% तक उछले
ET के मुताबिक, पिछले 24-घंटे में क्विक कॉमर्स पर इंडस्क्शन स्टोव की मांग 10 गुना और ई-कॉमर्स पर 20 गुना तक बढ़ी। मिडल ईस्ट युद्ध के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने के बीच लोग इंडक्शन जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। TTK प्रेस्टीज के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 14.55% जबकि स्टोव क्राफ्ट के शेयर 7.62% उछले।