LPG सिलिंडर नहीं मिला तो एक रात पहले बदला शादी के रिसेप्शन का मेन्यू, बने केवल 3 डिश
भोपाल (एमपी) में एक शादी के रिसेप्शन में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण खाने का मेन्यू बदलना पड़ा और लकड़ी की भट्टी पर केवल दाल-बाफले और लड्डू बनाए गए। बकौल रिपोर्ट्स, रिसेप्शन में करीब 1200-1500 मेहमानों के लिए करीब 15 डिश बनना था लेकिन समय से गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर एक रात पहले पूरा मेन्यू कैंसल करना पड़ा।