एलएसजी ने अपने मेंटॉर ज़हीर खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टीम से जुड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में एक महिला फैन को 'आई लव यू' प्लेकार्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। दरअसल, 2005 में बेंगलुरु में भारत-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान ज़हीर की एक फैन को स्क्रीन पर 'आई लव यू' प्लेकार्ड पकड़े दिखाया गया था।