M&M का Q1 में नेट प्रॉफिट 7% बढ़ा, रेवेन्यू में आया 23% उछाल
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का एलान किया है और इस दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 7% बढ़कर ₹3,685 करोड़ जबकि रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹41,920 करोड़ हो गया। नतीजों के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयर NSE पर 2.26% उछलकर बंद हुए। गौरतलब है, इस साल अब तक शेयर 12.40% गिर चुके हैं।