वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ का सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 63% बढ़कर ₹899 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का एनआईआई सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹2099 करोड़ रहा। नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इसे 'इक्वल वेट' रेटिंग दी है।