mAadhaar का सफर होने वाला है खत्म, क्या हैं नए आधार ऐप के खास फीचर्स?
UIDAI ने बताया है कि मौजूदा mAadhaar ऐप जल्द ही बंद हो जाएगा। इसकी जगह आए नए ऐप में लोग अपनी प्रोफाइल सेक्शन में एकसाथ परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों के आधार प्रोफाइल को लिंक कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर लोग सार्वजनिक जगहों पर पहचान वेरिफाई करवा सकते हैं। फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा भी मिलेगी।