MAGA + MIGA = MEGA, अमेरिका की धरती से पीएम मोदी ने दिया नया फॉर्मूला; जानिए इसका अर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में 'MAGA + MIGA = MEGA' का नया फॉर्मूला दिया है। दरअसल, यह फॉर्मूला अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) से प्रेरित है। पीएम ने कहा, "जब अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करते हैं तो यह MAGA+MIGA (मेक इंडिया ग्रेट अगेन) से 'मेगा पार्टनरशिप फॉर प्रॉस्पेरिटी' बन जाती है।"