कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफिल्ड्स ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹129-₹136 प्रति शेयर निर्धारित किया है। रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और निवेशकों के पास 23 नवंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज ₹8981.12 करोड़ है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है।