inshorts

कोल इंडिया की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields IPO की हुई कमज़ोर लिस्टिंग

कोल इंडिया की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields का आईपीओ आज शेयर बाज़ार में कमज़ोर लिस्ट हुआ। करीब डेढ़ गुना सब्सक्रिप्शन के बीच ₹136 के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह NSE पर ₹134 (-1.47%) और BSE पर ₹133.15 (-2.10%) पर सूचीबद्ध हुआ। बकौल एक्सपर्ट्स, करीब 9% संभावित डिविडेंड यील्ड के चलते इसे 1-3 साल के नज़रिए से देखा जा सकता है।