MCC ने बदला नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल, अब 31 जुलाई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड के शेड्यूल में संशोधन किया है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख अब 31 जुलाई, दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। वहीं, पहले राउंड के सीट आवंटन का रिज़ल्ट 3-4 अगस्त को जारी किया जाएगा।