निवेशकों के लिए बड़ा मौका! कोल इंडिया की दो सब्सिडियरी का आने वाला है IPO
कोल इंडिया की दो बड़ी सब्सिडियरी कंपनियां महानदी कोलफील्ड्स (MCL) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (SECL)—अपना IPO लाने की तैयारी में हैं। दोनों IPO 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के ज़रिए आएंगे, जिनमें कोल इंडिया अपनी 10-10% हिस्सेदारी बेचेगी। MCL को इसके लिए SEBI से मंज़ूरी मिल चुकी है जबकि SECL ने भी ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं।