सोने-चांदी के दाम में सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सुबह 11:10 बजे दिसंबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1.18% लुढ़ककर ₹1,22,731 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एमसीएक्स पर सोमवार को चांदी में भी 0.65% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1,53,147 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।