inshorts

MCX पर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी

अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के फैसले से पहले बुधवार को वायदा बाज़ार में चांदी ने नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया। एमसीएक्स की वेबसाइट के अनुसार, मार्च 2026 में एक्सपायर होने वाली चांदी का वायदा भाव ₹1,90,799/किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं, ग्लोबल फ्यूचर्स मार्केट में सिल्वर स्पॉट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर $60.74/औंस पर पहुंच गई।