घरेलू वायदा बाज़ार में मंगलवार को पहली बार सोने की कीमत ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। एमसीएक्स पर सोने के भाव अब ₹651 बढ़कर ₹1,20,900/10 ग्राम हो गए हैं। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत ₹648 चढ़कर 1,22,231 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।