घरेलू वायदा बाज़ार (MCX) में चांदी की कीमतों ने ₹2.38 लाख/किलोग्राम का स्तर छू लिया है। एक ही कारोबारी सत्र में चांदी में 2% से अधिक की तेज़ी दर्ज की गई। वहीं, वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर भी $62/औंस के पार पहुंच गई। बकौल एक्सपर्ट्स, कमज़ोर अमेरिकी रोजगार आंकड़े, डॉलर-ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें उछाल का कारण हैं।