सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर बुधवार को BSE पर ₹161.2 और NSE पर ₹162.5 पर लिस्ट हुए यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 46.4% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर BSE पर उछलकर ₹171.15 पर पहुंच गए यानी अब निवेशक 54.19% के मुनाफे में हैं। आईपीओ के तहत ₹111 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।