मीशो के शेयरों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगा। कंपनी के करीब ₹2,000 करोड़ के शेयरों का लॉक‑इन पीरियड खत्म होने और वरिष्ठ कार्यकारी मेघा अग्रवाल के इस्तीफे की खबर के बाद यह गिरावट दिखी। बकौल मनीकंट्रोल, 1-महीने से कम समय में शेयर रिकॉर्ड-हाई से 35% तक टूट गया जिससे निवेशकों के करीब ₹40,000 करोड़ डूब गए।