MI के अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास, बने IPL डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार आईपीएल डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। अश्विनी ने केकेआर के खिलाफ 4 विकेट चटकाए जिनमें अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसल शामिल हैं। एमआई ने ₹30 लाख में अश्विनी को नीलामी में खरीदा था और वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।