MI केप टाउन ने फाइनल में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार जीता SA20 का खिताब

एमआई केप टाउन ने एसए20-2025 के फाइनल में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार एसए20 का खिताब जीत लिया। इस हार के साथ ही सनराइज़र्स ईस्टर्न केप के खिताबी हैट्रिक का सपना अधूरा रह गया। एमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 181/8 रन बनाए जिसके जवाब में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप की टीम 105 रन ही बना सकी।