MI ने GG को हराकर WPL 2025 से किया बाहर, फाइनल में DC से होगा सामना
मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुजरात जायंट्स (जीजी) को 47 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। एमआई ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह बनाई है और फाइनल में शनिवार को उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।