Microsoft Teams ला रहा नया फीचर, लोगों के ऑफिस आने-जाने का टाइम अपने आप होगा ट्रैक
माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एक नया फीचर ला रहा है जो कर्मचारियों के ऑफिस वाई-फाई से कनेक्ट होते ही उनकी लोकेशन और आने-जाने का समय अपने आप अपडेट कर देगा। यह फीचर फरवरी 2026 में विंडोज़ और मैक यूज़र्स के लिए शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, प्राइवेसी के लिए यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और ऐडमिन इसे कंट्रोल कर सकेंगे।