माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बीच शुक्रवार को एंथ्रोपिक के क्लॉड AI और क्लाउडफ्लेयर की सेवाओं में खराबी आई। इससे क्लॉड AI, क्लॉड-कोड और क्लॉड कोवर्क के यूज़र्स को लॉगिन और सेवाएं इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। वहीं, क्लाउडफ्लेयर की उत्तरी अमेरिका में प्रभावित सेवा बाद में ठीक कर दी गई। हालांकि, इन गड़बड़ियों का माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से सीधा संबंध नहीं मिला।