Microsoft की ग्लोबल सर्विस में रुकावट के कारण IndiGo की ईमेल सपोर्ट सेवा 13 नवंबर को प्रभावित हुई। एयरलाइन ने X पर एडवाइजरी जारी कर बताया कि ग्राहकों के ईमेल नहीं पहुंच सकते। यात्रियों को वेबसाइट या ऐप पर '6E Skai' वर्चुअल असिस्टेंट से संपर्क करने की सलाह दी गई है।