माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी कंपनी वॉल्टेड डीप से $1.7 बिलियन में मानव मल खरीदा है जिसका इस्तेमाल अगले 12 वर्षों में 49 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड को धरती से कम करने के लिए होगा। मल को तरल में बदलकर 5,000 फीट गहराई में इंजेक्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया से कार्बन का स्तर घटेगा और मीथेन जैसी गैसों का उत्सर्जन भी रुकेगा।