inshorts

बाज़ार में आया नया Contra Fund! ₹99 से शुरू कर सकेंगे SIP; 27 नवंबर को खुलेगा NFO

मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने Mirae Asset Contra Fund लॉन्च किया है जिसका एनएफओ 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक खुला रहेगा। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। निवेशक एसआईपी के ज़रिए न्यूनतम ₹99 से निवेश शुरू कर सकेंगे जबकि एकमुश्त निवेश की न्यूनतम राशि ₹5,000 और अतिरिक्त खरीद के लिए न्यूनतम रकम ₹1,000 तय की गई है।