MP CM मोहन यादव मीडिया से कर रहे थे बातचीत तभी टूट गईं मंच की सीढ़ियां, बाल-बाल बचे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को अशोकनगर में स्थित मां जानकी धाम पहुंचे थे जहां मीडिया से बातचीत के दौरान मंच की सीढ़ियां टूट गईं। हालांकि, मुख्यमंत्री को सुरक्षाकर्मियों ने गिरने से बचा लिया और बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री के नज़दीक भारी भीड़ दिख रही है।