मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "शराब से परिवार बर्बाद हो जाते हैं, समाजिक बुराइयां आती हैं इसलिए इन नगरों में देसी व विदेशी शराब की दुकानों में ताले लगाए जाएंगे।" कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के इस फैसले पर मुहर लग सकती है।