MP के इस गांव में आधे से ज़्यादा लड़के बैठे हैं कुंवारे, इस वजह से नहीं हो रहीं शादियां

मंडला (मध्य प्रदेश) के पीपरटोला गांव में वर्षों से पानी की किल्लत के कारण यहां के लड़कों की शादियां नहीं हो पा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव के आधे से ज़्यादा युवक कुंवारे हैं। गांव के लोग करीब 1 किलोमीटर दूर घाट उतरकर कड़ी मशक्कत कर कुछ रेत के बने झिरिया से पानी लेकर आते हैं।