MP की पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, हिरासत में ली गईं 4 महिलाएं

खंडवा (मध्य प्रदेश) की पॉश कॉलोनी के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है। खंडवा के सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा और बातचीत तय होने पर महिलाओं को पकड़ा। महिलाएं मोबाइल फोन के ज़रिए ग्राहकों से संपर्क करती थीं।