MP के बांधवगढ़ नैशनल पार्क में जाल में फंसकर एक बाघ की मौत, 2 लोग हुए गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नैशनल पार्क में गुरुवार को इलेक्ट्रिक जाल में फंसकर एक बाघ की मौत हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम सहाय के अनुसार, जंगली सूअर का शिकार करने के लिए दो आदिवासियों द्वारा लगाए गए करंट वाले तार में बाघ की फंसने से मौत हुई। बकौल सहाय, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।