एमपी के बुधनी में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा, राधा और अश्विन के रूप में हुई है। तीनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि मंगलवार रात सोते समय उनकी हत्या की गई। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।