छतरपुर (एमपी) के बारी गांव से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 1.5 फीट ऊंची प्रतिमा के चोरी होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमा को 3 दिन पहले ही स्थापित किया गया था। वहीं, प्रतिमा के चोरी होने की खबर से गांव में तनाव फैला हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।