MP के मशहूर शायर ने श्रीराम पर लिखी गज़ल, पीएम मोदी ने पत्र लिखकर की तारीफ
भोपाल (मध्य प्रदेश) के मशहूर शायर अंजुम बाराबंकवी ने भगवान श्रीराम पर गज़ल 'दूर लगते हैं मगर पास हैं दशरथ नंदन' लिखी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आई है। पीएम मोदी ने शायर अंजुम को पत्र लिखकर उनकी तारीफ की है। बकौल शायर, पीएम मोदी का पत्र पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।