MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे

मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के पचोर में चुन्नालाल -मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से 13 लोग झुलस गए और 15 बाइकें जलकर राख हो गईं। हादसे में घायल लोगों को तत्काल पचोर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर अस्पताल रेफर किया गया है।

Load More