मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की एक कार से एक गाय बुरी तरह टकरा गई जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से कार से सुंदर नगर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे तभी यह घटना घटी।