MP के स्कूल में टीचर को आया हार्ट अटैक, छात्राओं ने CPR देकर बचाई जान

सागर (मध्य प्रदेश) ज़िले में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक को हार्ट अटैक आने के बाद 2 छात्राओं द्वारा सीपीआर देकर उसकी जान बचाए जाने का मामला सामने आया है। सीपीआर दिए जाने के बाद शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं को स्कूल में ही सीपीआर देने की ट्रेनिंग दी गई थी।