MP के सरकारी अस्पताल में मोटे-मोटे चूहों का आतंक, बेड पर मरीज़ के पास दिखी पूरी फौज

एमपी के मंडला ज़िला अस्पताल के शिशु वॉर्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बेड पर मरीज़ के पास मोटे-मोटे चूहे उछल-कूद कर रहे हैं। इसमें दो दर्जन से ज़्यादा चूहे दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रबंधन, सिविल सर्जन और सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।