एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत सूबेदार, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 3-17 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को सूबेदार के पद पर प्रति माह ₹36200-₹114800 और एएसआई के पद पर ₹19500-₹62000 तक का वेतन मिलेगा।