मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और प्लांट असिस्टेंट समेत कुल 346 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह ₹15,500 से लेकर ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।