मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च जबकि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।