सिहोर (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में एक शख्स 'तलवारनुमा' हथियार लेकर घुस गया और मंदिर के पुजारी व उसके बेटे को धमकी दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी कहता है, "24 घंटे के अंदर पैसे नहीं मिले तो बड़ा हमला करूंगा।" वहीं, पुजारी ने बताया कि आरोपी पहले भी पैसे की मांग करता था।