MP में 'फलाहारी बाबा' के भेष में कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर बजरबट्टू सम्मेलन की शोभायात्रा में मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का भेष धारण कर शामिल हुए। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "...तो बताइए, मेरा यह रूप आपको कैसा लगा...?"